छत्तीसगढ़राजनीती

बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने कराया शहर बंद

अंबिकापुर. प्रदेश में बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर छत्तीसगढ़ बंद अम्बिकापुर सहित सम्पूर्ण सरगुजा में सफल रहा। बंद को सफल बनाने के लिए आज प्रातः 10 बजे जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैथफलांग के नेतृत्व में कोठीघर से जिला कांग्रेस कार्यालय तक रैली के रूप में गये। शहर के व्यवसायी समूहों के स्वस्फूर्त समर्थन के कारण प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आहूत बंद के जिसकी समयावधि प्रातः 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक थी पूर्णतः सफल रहा। जिला कांग्रेस कमेटी ने 1 दिन पूर्व ही शहर के सभी व्यवसायी समूहों को पत्र प्रेषित कर समर्थन मांगा था। बंद के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैथफलांग ने कहा कि प्रदेश की सरकार के हाथ खून से रंगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो गृहमंत्री अपने गृहजिले की कानून व्यवस्था नहीं सम्हाल सकता वो प्रदेश की कानून व्यवस्था क्या सम्हालेगा। जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बंद को सफल बनाने के लिए व्यवसायी बंधुओं को सह्रदय धन्यवाद दिया और कहा कि प्रदेश की सत्ता अनुभवहीन और अकुशल लोगों के हाथ मे पड़ गई है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। सरगुजा संभाग में हाल में घटित आपराधिक घटनाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी ये अनुभवहीन सरकार 4 साल और रहेगी तब तक प्रदेश की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे रहने वाली है। बंद को सफल बनाने में बालकृष्ण पाठक, जे पी श्रीवास्तव, मधु सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, फुलेरिया भगत, रामविनय सिंह, मो इस्लाम, अरविंद सिंह गप्पू, हेमंत तिवारी, संजय विश्वकर्मा, दुर्गेश गुप्ता, अब्दुल अब्बास, विकल झा, गुरुप्रीत सिधु, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव पूर्णिमा सिंह, गीता रजक, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, विकास केशरी, हिमांशु जायसवाल, विष्णुदेव सिंह, कलीम अंसारी, काजु खान, बाबर खान, अविनाश कुमार, फैसल सिद्धकी, परवेज आलम गांधी, आशीष जायसवाल, तरनजीत बाबरा, प्रीति सिंह, आदि की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button