छत्तीसगढ़राजनीती

प्रदेश की सरकार चल भी रही है या कहीं से चलाया जा रहा- टीएस सिंहदेव

सरगुजा. प्रदेश सहित सरगुजा संभाग में कानून व्यवस्था की बिगडती स्थिति पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव ने आज प्रदेश सरकार पर बडा हमला किया है। अपने निवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मै इस मत मेें था कि विष्णुदेव सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल के उपरांत ही उनके कामकाज पर टीका टिप्पणी करुंगा, लेकिन प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था की स्थिति एवं प्रशासन की निष्क्रीयता ने समय से पहले बोलने को बाध्य किया है। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि पूरे प्रदेश के साथ ही साथ सरगुजा संभाग में भी कानून व्यवस्था ठप हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। वे रामानुजगंज के बीच बाजार में हथियारों के बल पर दिनदहाडे ज्वैलरी शॉप में करोडों की लूट करते हैं, उसके बाद मोटरसायकल से छत्तीसगढ की सीमा को पार कर झारखंड चले जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती है। उन्होंने सरगुजा संभाग में घटित अपराधों जिनमें अक्षत हत्याकांड, संदीप लकडा हत्याकांड, अम्बिकापुर में करोडों की सेंधमारी, सिलसिला गांव की औद्योगिक दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ राज्य निर्माण के बाद कानून व्यवस्था की इतनी बतदतर स्थिति कभी नहीं रही। रायपुर में उद्योगपतियों पर हुई फायरिंग का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में अब संगठित अपराध बढता जा रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति को लेकर लोगों से अपील की कि लोग अपनी सुरक्षा की व्यवस्था स्वयं करें। राज्य सरकार, पुलिस या प्रशासन का नियंत्रण अपराधियों पर नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रदेश की सरकार या प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि प्रदेश की सरकार चल भी रही है या प्रदेश की सरकार को इस प्रकार से कहीं से चलाया जा रहा है। कोई भी विभाग अपना कार्य नहीं कर रहा है। विभागों में फाईलें मूव नहीं हो रही हैं। आम जनता असमंजस की स्थिति में है। उसके आवेदन फाईलों में दबे पडे हैं, उनपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वास्तव में प्रदेश की जनता सरकार की उदासीनता से हैरान व परेशान है।

Related Articles

Back to top button